[ad_1]

पीएम मोदी
– फोटो : social media
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 फरवरी को प्रस्तावित जम्मू दौरे को लेकर जिले में सुरक्षा अभेद्य कर दी गई है। रैली स्थल का पूरा इलाका सील कर दिया गया है। आसपास के भवनों में एंटी ड्रोन सिस्टम स्थापित करने के साथ ही शॉर्प शूटरों की तैनाती की गई है। बम निरोधक दस्ते के साथ ही डॉग स्क्वॉयड तथा आसपास के इलाकों को खंगाला जा रहा है।
तवी नदी पर भी पहरा है। एमए स्टेडियम से लेकर मकवाल व आरएस पुरा में आईबी तक सुरक्षा कड़ी है। एयरपोर्ट से एमए स्टेडियम तक चप्पे-चप्पे पर एजेंसियों की नजर है। लखनपुर से श्रीनगर हाईवे पर सुरक्षा कड़ी है। खासकर कश्मीर से आने वाले वाहनों की पूरी चेकिंग की जा रही है। सोमवार को सुरक्षा एजेंसियां जम्मू एयरपोर्ट से एमए स्टेडियम तक मॉकड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगी।
रैली को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है। चार दिनों से जिले में हाई अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में एसपीजी, एनएसजी, एसओजी, पुलिस, सीआरपीएफ और आईटीबीपी जवानों की तैनाती की गई है। एमए स्टेडियम के आसपास सुरक्षा एजेंसियां औचक निरीक्षण कर रही हैं। रविवार को भी एसओजी की टीमों ने डोगरा चौक, ज्यूल चौक, कैनाल रोड और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा जांच की।
डॉग और बम स्क्वॉयड की टीमों ने पूरे इलाके को खंगाला। तवी नदी के किनारे भी टीमों ने जांच की। इस बीच जम्मू के उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य ने आदेश जारी कर जिले में 20 फरवरी तक पैराग्लाइडिंग सहित ड्रोन व हाॅट एयर बैलून उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध की घोषणा की है। आयोजन स्थल (एमए स्टेडियम) को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।
[ad_2]
Source link