[ad_1]

एमए स्टेडियम में उपस्थित लोग
– फोटो : संजय कुमार
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए मंगलवार को बारिश और ठिठुरन के बीच हजारों लोग जम्मू के एमए स्टेडियम में पहुंचे। हालात ये बन गए कि प्रशासन को घोषण करनी पड़ गई कि अब स्टेडियम भर चुका है। ऐसे में लोग जम्मू विश्वविद्यालय के परिसर में और गुलशन ग्राउंड में जाएं। जम्मू विश्वविद्यालय के परिसर और गुलशन ग्राउंड में बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गईं। इसके लिए एमए स्टेडियम के साथ लगते विक्रम चौक में यह घोषणा की गई।
इस दौरान एमए स्टेडियम को जाने वाले सभी रास्तों पर ‘मोदी-मोदी’ के नारे गूंजते हुए सुनाई दिए। पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एमए स्टेडियम को जाने वाले सभी रास्तों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
[ad_2]
Source link