[ad_1]
09:46 AM, 11-Apr-2024
आठ एसपी, 13 एएसपी, 16 सीओ को सुरक्षा की कमान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी जनसभा स्थल की सुरक्षा की कमान एसपीजी ने अपने हाथ ले ली है। वहीं सुरक्षा में नियुक्त किए गए पुलिस अधिकारियों की अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था एपी अंशुमन ने ब्रीफिंग की। अधिकारी, कर्मचारी निर्धारित समय से चार घंटे पहले अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल के आसपास स्थिति ऊंचे भवनों, पानी की टंकियों आदि स्थानों की बीडीएस और डॉग स्क्वॉड टीम चेकिंग करेंगी। ड्यूटी में आठ पुलिस अधीक्षक, 13 अपर पुलिस अधीक्षक, 16 क्षेत्राधिकारी, 16 निरीक्षक, 83 उप निरीक्षकों समेत करीब एक हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
09:46 AM, 11-Apr-2024
पंडाल में 50 हजार लोगों का बैठने का इंतजाम
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आईडीपीएल हॉकी मैदान में बनाए गए पंडाल में करीब 50 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। पंडाल वाटरप्रूफ है। हालांकि, भाजपा का जनसभा में एक लाख लोगों के पहुंचने का दावा है। कार्यक्रम स्थल में 35 डोर फ्रेम्ड मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। पीएम करीब एक घंटे तक चुनावी सभा को संबोधित करेंगें।
09:37 AM, 11-Apr-2024
PM Modi Uttarakhand Visit Live: आज ऋषिकेश में चुनावी जनसभा करेंगे पीएम मोदी, कुछ देर में शुरू होगी रैली
[ad_2]
Source link