[ad_1]

पीएम मोदी का स्वागत करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी विकास की सौगात देने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नगर निकाय चुनाव की जमीन तैयार कर गए। अब भाजपा नेता जनता के बीच जाएंगे और उपलब्धियां गिनाकर समर्थन मांगेंगे। इसे क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव स्वीकार भी करते हैं। उनका कहना है कि भाजपा का एजेंडा विकास है। यह काशी की जनता बखूबी जानती है। अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट की रोपवे सेवा शुरू होने वाली है। इसका सबसे बड़ा फायदा शहरवासियों को ही मिलेगा।
पार्टी नेतृत्व का कहना है कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों के केंद्र में जनकल्याण है। गरीब, अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, युवा और महिलाओं आगे बढ़ाने की मुहिम चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से जनता खुश है। इसका फायदा पार्टी के घोषित प्रत्याशियों को मिल सकता है। सामाजिक समीकरण भी साधा जा रहा है।
पीएम मोदी का वाराणसी दौरा कई मायने में अहम
नवरात्र में पीएम का वाराणसी दौरा कई मायने में अहम है। चुनाव से जुड़े रणनीतिकारों के मुताबिक, पीएम ने जनता का पैसा जनता को विकास परियोजनाओं के रूप में दिया है। इसका असर काशी व उसके आसपास के 15 जिलों पर पड़ेगा। पार्टी ने इसी को ध्यान में रखकर चुनावी रणनीति भी बनाई है।
ये भी पढ़ें: बनारसी कचौड़ी, लौंगलता, लस्सी और पान…पीएम मोदी ने फिर चमकाया ब्रांड बनारस
[ad_2]
Source link