PMUY: दो गैस सिलिंडर मिलेंगे निशुल्क, पाने के लिए कराना होगा यह काम

[ad_1]

2 free gas cylinders will be available under PM Ujjwala scheme

गैस सिलिंडर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मार्च 2024 तक दो गैस सिलिंडर निशुल्क मिलेंगे। इसके लिए लाभार्थियों को अपने आधार कार्ड का ई केवाईसी कराना होगा, वरना गैस सिलिंडर पाने से वंचित रह सकते हैं।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी निशुल्क गैस सिलिंडर पाने के लिए जल्द ई-केवाईसी करा लें। अलीगढ़ के 2,89,853 लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रथम चरण में नवंबर से दिसंबर तक एवं द्वितीय चरण में जनवरी से मार्च 2024 तक दो निशुल्क गैस सिलिंडर दिए जाएंगे। 

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक कराना एवं आधार नंबर गैस एजेंसी पर प्रमाणित कराना अनिवार्य है। केवल 1,03,996 लाभार्थियों की केवाईसी हुई है। जिला पूर्ति अधिकारी अभिनव सिंह ने कहा कि जिन लाभार्थियों से आधार कार्ड का प्रमाणीकरण (ई-केवाईसी) नहीं हुआ है। वह आधार प्रमाणित (बायोमैट्रिक) कराकर योजना का लाभ उठाएं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *