Politics: एक परिवार और पार्टी तीन, पिता BJP से पूर्व MLC, चाचा RJD से MLA; अब घर के चिराग ने थामा LJP का दामन

[ad_1]

A family in Siwan divided into 3 political parties, father in BJP, uncle in RJD; Son joined LJP, Tunna Pandey

लोजपा रामविलास ज्वाइन करने के दौरान चिराग पासवान को मुकुट पहनाते शक्ति पांडे
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ऐसी अजब-गजब खबर बिहार से ही आ सकती है कि परिवार एक और पार्टी तीन। जहां पापा भाजपा में, चाचा राजद में और घर के चिराग ने ज्वाइन कर ली लोजपा। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार खूब गर्म हो रहा है। यह पूरा मामला सीवान जिले से जुड़ा हुआ है। दरअसल, 2024 का चुनाव सामने है और स्थानीय नेता अपने-अपने मोहरे जमाने में जुट गए हैं। इसी बीच सीवान जिले से बड़ी खबर निकल कर आ रही है। जहां एक ही परिवार में तीन-तीन पार्टियों के सदस्य और समर्थक मौजूद हैं।

विस चुनाव 2020 के वक्त भाई ने थामा था राजद का हाथ

सीवान जिले से भाजपा कोटा से टुन्ना पांडे एमएलसी रह चुके हैं। टुन्ना पांडेय बहूत ही मंझे हुए खिलाड़ी माने जाते हैं। उन्होंने जैसे ही देखा कि 2020 विधानसभा चुनाव सामने हैं तो अपने भाई को राजद ज्वाइन करवा कर विधानसभा का टिकट भी हासिल कर लिया। फिर शहाबुद्दीन परिवार के समर्थन से चुनाव जीतने में टुन्ना पांडे के भाई बच्चा पांडे कामयाब भी रहे। अब जैसे ही 2024 का लोकसभा चुनाव सामने है। इसी बीच पूर्व एमएलसी टुन्ना पांडे के बेटे ने लोजपा का दामन थाम लिया है। तभी यह चर्चा जोरों पर है कि पूर्व भाजपा एमलसी टुन्ना पांडे के बेटे शक्ति पांडेय लोकसभा या विधायकी का चुनाव लड़ सकते हैं।  हालांकि इस पर अभी टुन्ना पांडे से कोई बात नहीं हो पाई है।

जनता के लिए बना अत्यधिक भ्रम वाला माहौल

सीवान जिले के पूर्व भाजपा एमएलसी टुन्ना पांडे के बेटे ने लोजपा ज्वाइन कर ली है। उसके बाद से राजनीतिक गलियारों में यह बात काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। आपको बता दें कि जितनी मुंह उतनी बातें। आखिर जनता कैसे करेगी अपने नेता का चुनाव। एक ही परिवार में तीन-तीन पार्टियों की विचारधारा वाले नेताओं को चुनने में जनता भ्रमित है कि आखिर कैसे और किसे चुना जाए। वहीं, क्या टुन्ना पांडे के बेटे लोजपा ज्वाइन करने के बाद अगर लोकसभा या विधानसभा चुनाव लड़ते हैं, क्या टुन्ना पांडे भाजपा को छोड़ लोजपा के समर्थन में वोट मांगने अपने बेटे के साथ जाएंगे। और क्या उनके भाई जो अभी राजद से विधायक हैं, अपने भतीजे शक्ति पांडेय के पक्ष में राजद से हटकर लोजपा के समर्थन में वोट मांगेंगे। यह भी एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। अगर ऐसा हुआ तो क्या पार्टियां भी एक्शन ले सकती हैं या नहीं, यह तो आने वाला समय बताएगा।

टुन्ना पांडे बोले- मैं बहुत खुश हूं

एक परिवार के तीन पार्टियों का हिस्सा होने पर पूरे मामले पर भाजपा के पूर्व एमएलसी टुन्ना पांडे ने कहा है कि अगर किसी का बेटा आगे बढ़ता है तो पिता को सबसे ज्यादा खुशी होती है। अगर किसी के पांच बेटे हैं तो कोई जरूरी नहीं है कि पांचों बेटे का एडमिशन एक ही स्कूल में हो। इसलिए मैं बहुत खुश हूं। अपनी-अपनी विचारधारा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *