Politics: गिरिराज बोले- BJP-योगी मुर्दाबाद के नारे लगाना उन्माद नहीं है क्या, सरकार को भुगतना पड़ेगा खामियाजा

[ad_1]

Giriraj Singh targeted the Nitish government on the statement of Dhirendra Shastri's arrest

बीजेपी नेता गिरिराज सिंह और सीएम नीतीश कुमार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बागेश्वर धाम सरकार के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को आडवाणी की तरह गिरफ्तार करने के बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। इसे लेकर बेगूसराय के सांसद और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि यह सरकार खुद ही उन्माद फैलाने वाली सरकार है।

‘धीरेंद्र शास्त्री का विरोध करने पर भुगतना पड़ेगा खामियाजा’

मीडिया से मुखातिब हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि ईद के अवसर पर अतीक अहमद के पक्ष में बीजेपी मुर्दाबाद योगी मुर्दाबाद के नारे लगते हैं। यह उन्माद नहीं है क्या। उन्होंने कहा कि क्या सरकार को ताकत है इसे रोकने की। यह वोट के सौदागर हैं। इन्हें केवल उन्माद दिखता है तो इन्हें सिर्फ हिंदू धर्म में उन्माद देखने को मिलता है। तो कभी इन्हें हिंदू आतंकवाद दिखता है। हिंदू के संतों का ये अपमान करते हैं। बागेश्वर महाराज सनातन हिंदू के एक धर्मगुरु हैं। अगर बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री आएंगे और यह सरकार विरोध करेगी तो सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर

‘धीरेंद्र शास्त्री अगर नफरत पैदा करने की कोशिश करेंगे तो जेल जाएंगे’

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने बुधवार को कहा था कि अगर बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री कोई गंदा काम करने आएंगे तो बिहार इजाजत नहीं देगा। अगर वह ऐसा करते हैं तो उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। आगे उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बिहार सरकार को चुनौती देने वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह क्या कहते हैं इससे उन्हें कोई लेना देना नहीं है। लेकिन धीरेंद्र शास्त्री अगर नफरत पैदा करने की कोशिश करेंगे तो जिस तरह आडवाणी जेल गए थे, उसी तरह धीरेंद्र शास्त्री भी जेल जाएंगे।

‘ब्राह्मणों को गाली देकर सत्ता में आना चाहती है नीतीश सरकार’

गिरिराज ने कहा कि सरकार मुगालते में न रहे, MY (मुस्लिम-यादव) के समीकरण में न रहे। इसका नुकसान होगा। समाज में जातीय उन्माद फैलाकर यह सरकार सत्ता में आना चाहती है। वहीं, नरेंद्र मोदी विकास कर सत्ता में लौटते हैं। उन्होंने कहा कि 33 साल तक यह सरकार सामाजिक न्याय, केवल ब्राह्मणों को गाली देकर और उन्माद फैलाकर अगर यह सत्ता में आना चाहती है तो यह समाज ही उसे वापस लौटा देगा। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के आने से इस सरकार को घबराहट हो गई है, नीतीश कुमार में बेचैनी हो गई है।

नीतीश सरकार पर लगाया तुष्टीकरण का आरोप

गिरिराज सिंह ने एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दलितों की जमीन पर कब्रिस्तान बनाने की साजिश बेगूसराय में हो रही है। एनएच पर जबरदस्ती कब्रिस्तान बना कर सड़क को बाधित करने का काम किया जा रहा है। लेकिन सिमरिया से लेकर खगड़िया तक के रास्ते में बने मंदिरों को डिस्प्लेस किया गया है, जो अब नहीं चलेगा। अगर मेरी सरकार सत्ता में आएगी तो सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर जैसे उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने किया है। वैसे ही मंदिरों पर से अगर लाउड स्पीकर हटेगा तो मस्जिदों पर से भी लगे स्पीकर को हटाने का काम किया जाएगा। अगर मेरी सरकार सत्ता में आई तो अगर सड़क के किनारे मंदिर डिस्प्लेस होगा तो विकास के रास्ते में आने वाले मस्जिद और कब्रिस्तान को भी डिस्प्लेस किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *