Politics: RCP सिंह बोले- एहसान फरामोश नीतीश बाबू ने तेजस्वी को सौंपी सत्ता; हत्या के लिए भी वही जिम्मेदार

[ad_1]

RCP Singh says Nitish Kumar handed over power to Tejashwi; He is also responsible for murder of Vijay Singh

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ता
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के पटना में विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर राज्य पुलिस के लाठीचार्ज और नालंदा में बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा ने शनिवार को शहर के अस्पताल चौक पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया। इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता विजय कुमार सिंह को श्रद्धांजलि भी दी।

‘नीतीश का 13 तारीख को सामने आया सबसे खौफनाक चेहरा’

वहीं, धरना में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मुद्दे से भटका रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अब तक कई चेहरे सामने आ चुके हैं। लेकिन जो चेहरा 13 तारीख को सामने आया वह बहुत ही खौफनाक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से शांतिपूर्वक जो जुलूस था उस पर लाठी चलाई गई। पुलिस मैनुअल में स्पष्ट है कि अगर आप लाठीचार्ज करते हैं तो लाठी कमर के निचले हिस्से पर चलानी है। कभी भी सिर पर लाठी नहीं चलानी चाहिए। अगर आप कहते हैं कि वह मजमा नाजायज था। इसलिए हमने लाठीचार्ज किया है तो फिर बताना पड़ेगा कि कहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोई नियमों का उल्लंघन किया हो, कहीं आगजनी की हो, कहीं तोड़फोड़ की हो। एक वीडियो भी जारी कर यह दिखाया जाए कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कानून को अपने हाथ में लिया है।

आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश बाबू महागठबंधन में राजद के सामने पूरी तरह से सरेंडर हो गए हैं। उन्होंने अब पूरी की पूरी कमान उप मुख्यमंत्री को दे दी है। मुख्यमंत्री ने भाजपा के कार्यकर्ता जिनकी हत्या हुई है, उनके बारे में एक शब्द भी अभी तक नहीं कहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 2017 में भ्रष्टाचार का कुछ मानक था और अब 2023 में भ्रष्टाचार का कुछ और ही मानक हो गया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की पूरी बागडोर तेजस्वी यादव को सुपुर्द कर दी है और यही उनका मकसद था। बिहार में उन्होंने जनादेश के साथ विश्वासघात किया है।

‘एहसान फरामोश हैं नीतीश बाबू’

उन्होंने कहा कि नीतीश बाबू का एक और चेहरा सामने आया है और वह चेहरा है एहसान फरामोश का। नीतीश कुमार को केंद्र में मुख्यमंत्री किसने बनाया, किस पार्टी ने बनाया, किसके कार्यकर्ताओं ने बनाया, किस पार्टी के नेता ने बनाया, बिहार का मुख्यमंत्री किस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बनाया, किस पार्टी के नेता ने बनाया और जिस साथी की परसों मौत हुई उसने भी 2019 का जब पार्लियामेंट का चुनाव हुआ तो वहां जो हमारे उम्मीदवार थे, उनके लिए काम किया। नीतीश कुमार किसी के नहीं हैं और इनका समय अब समाप्त हो गया है। यह जो घटना हुई है, यह जो हत्या हुई है। इसमें सीधे-सीधे कोई एक व्यक्ति जिम्मेदार है तो वह नीतीश कुमार हैं।

‘बिहार के बच्चों का भविष्य बिगाड़ रही महागठबंधन की सरकार’

वहीं, इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा का मार्च कर रही थी। मार्च शिक्षकों की बहाली को लेकर था। जो लंबे समय से शिक्षक अभ्यर्थी पात्रता पास किए हुए हैं। उन शिक्षकों की बहाली को लेकर यह मार्च निकाला गया था। तेजस्वी यादव ने यह बात कही थी कि हम सत्ता में आएंगे और पहली कैबिनेट की बैठक में पहली कलम से 10 लाख लोगों को रोजगार देने का काम करेंगे। आज जो पात्रता परीक्षा शिक्षक अभ्यर्थी पास कर चुके हैं, वह सड़कों पर हैं और उनकी नियुक्ति नहीं हुई है। बिहार के बच्चों का भविष्य बिगाड़ने का काम महागठबंधन की सरकार कर रही है।

‘यह पूरी तरह गोली और लाठी की सरकार हो गई है’

उन्होंने कहा कि एक ओर तेजस्वी यादव चार्जशीटेड हैं, उनके ऊपर अब आरोप लगा है। बाबजूद उन्हें उप मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार रखे हुए हैं। सरकार को उनकी बातों को आईना दिखाने के लिए मार्च निकाला गया था। जिन पर महागठबंधन की सरकार ने लाठी और आंसू गैस के गोले चलाने का काम किया है। हमारे एक साथी की इस घटना में मौत हो गई है। यह सरकार पूरी तरह से गोली और लाठी की सरकार हो गई है। जब तक यह भ्रष्टाचारी सरकार, लाठी-गोली की सरकार नहीं जाएगी। तब तक हम लोग इसी तरह से बिहार की जनता के साथ मिलकर आंदोलन और धरना देते रहेंगे।

धरना स्थल पर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह, बिहारशरीफ विधायक सुनील कुमार, जिला प्रभारी नवीन केशरी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो. रामसागर सिंह, जिला महामंत्री अविनाश प्रसाद सिंह, शैलेंद्र कुमार, रीना कुमारी, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, वीरेंद्र गोप, अमित गौरव, अरविंद पटेल, श्यामकिशोर प्रसाद सिंह, जिला मंत्री रवि राज, आशुतोष कुमार, रंजू कुमारी, रविशंकर मंडल, उपेंद्र राजवंशी, विपिन कुमार यादव, धीरेंद्र रंजन, बिहारशरीफ उत्तरी नगर अध्यक्ष अमरेश कुमार, संजय रविदास, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा भारती, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार चंद्रवंशी, मुकेश कुमार, अमित शान सिंह, निराला कुमार, विमल कुमार गन्नी, रविशंकर कुमार, रामजतन आर्य, खुश्बू कुमारी, तेतरी देवी, गौरी देवी, सूरज भट्ट, अनिल पटेल, धीरज पाठक, रजनीश कुमार, मुरली मनोहर, बब्लू कुमार सिंह, प्रिति देवी, ललीता देवी, सुजान देवी, शांति देवी, शिवम भारती, गोपाल सिंह, विपिन कुमार, संजय कुमार सिन्हा, विनोद कुमार, प्रियदर्शी अशोक, विशेश्वर प्रसाद, मानिकचंद कुशवाहा, सुधीर कुमार, रंजीत कुमार रंजन, वीरेंद्र कुमार, अमरजीत वर्मा, आजाद कुमार, संदीप कुमार, संजय कुशवाहा, ललन कुमार, अनूज कुमार, बब्लू कुमार, प्रणव कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *