Power Crisis in UP: अराजकता पैदा करने वाले बिजली कर्मी होंगे सूचीबद्ध, CM योगी बोले- जनता को दिक्कत न होने पाए

[ad_1]

समीक्षा बैठक करते सीएम योगी

समीक्षा बैठक करते सीएम योगी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली कर्मियों की हड़ताल के पहले ही दिन वाराणसी समेत कई जिलों में बिजली आपूर्ति चरमरा गई। ताजा हालत के बीच दो दिवसीय दौर पर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेवर तल्ख दिखे। बाबतपुर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री करखियांव के इंटीग्रेटेड पैक हाउस का निरीक्षण किया। इसके बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सीएम ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी से कहा कि ऐसी व्यवस्था कराएं कि जनता को दिक्कत न होने पाए।

सीएम ने कहा कि अराजकता पैदा करने वाले बिजली कर्मचारियों को सूचीबद्ध करें। बिजली फीडर बंद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सरकार प्रतिवर्ष 20 हजार करोड़ रुपये पावर कॉरपोरेशन को उसका घाटा पूरा करने के लिए देती है।

वाराणसी दौरे पर 1450 करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी

24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखकर तैयारियों के बाबत अधिकारियों से फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान पीएम मोदी के हाथों लोकार्पित और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं की सूची फाइनल की। पीएम 1450 करोड़ की 25 परियोजनाओं लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *