Prayagraj : उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान का पूर्व सीएम अखिलेश के साथ फोटो वायरल

[ad_1]

उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान का पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ वायरल फोटो।

उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान का पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ वायरल फोटो।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान का अखिलेश यादव के साथ फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फोटो में अखिलेश यादव सदाकत खान से हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं। साथ में सपा की पूर्व प्रवक्ता और इलाहाबाद विवि की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह भी खड़ी नजर आ रही हैं।

उमेश पाल हत्याकांड में गिरफ्तार हाईकोर्ट के अधिवक्ता सदाकत खान का समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ उसकी फोटो सामने आई है। एक ग्रुप फोटो में वह अखिलेश यादव के साथ हाथ मिलाता दिख रहा है। सदाकत खान की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया में यह फोटो अब वायरल हो रही है।

सदाकत खान पर आरोप है कि वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम हॉस्टल में अवैध रूप से रहता था। वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस भी करता था। उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने उसे उस समय गोरखपुर से गिरफ्तार किया, जब वह नेपाल भागने की फिराक में था। सदाकत खान ने पूछताछ में हत्याकांड से संबंधित अहम जानकारी पुलिस को दी है।

उसने बताया कि उमेश पाल की हत्या के संबंध में उसकी गुड्डू मुस्लिम और गुलाम के साथ कई बार मुस्लिम हास्टल में बैठक हुई थी। गुड्डू मुस्लिम और गुलाम सीसीटीवी फुटेज में उमेश पाल पर गोली बरसाते नजर आ रहे हैं। फिलहाल सदाकत खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसको चोटे भी आई हैं। पुलिस के अनुसार गोरखपुर में गिरफ्तारी के बाद उसने भागने का प्रयास किया था और इस दौरान वह सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराकर गिर गया था। अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल होने पर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *