[ad_1]

Prayagraj News : harassment
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नकली प्लेटलेट्स चढ़ाने से मरीज की मौत के मामले में जिस आरोपी को पुलिस चार महीने से ढूंढ़ रही है, उसने नौकरी के बहाने प्रतियाेगी छात्रा को होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया। घटना लूकरगंज की है जिसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही अब खुल्दाबाद पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई है।
पीड़ित छात्रा मूल रूप से फतेहपुर की रहने वाली है और सलोरी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है। उसने पुलिस को बताया है कि झलवा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में उसकी मुलाकात सौरभ मिश्रा से हुई थी। बातचीत में उसने उसे बताया कि वह चाहे तो उसे रिशेप्शनिस्ट की नौकरी दिलवा सकता है। छात्रा का कहना है कि इसी बहाने से उसने उसका नंबर ले लिया और फिर उससे बातें करने लगा।
आरोप है कि नौ फरवरी को सौरभ ने उसे फोन कर नौकरी दिलवाने की बात कहते हुए बुलाया। वह प्रयाग स्टेशन पहुंची जहां से उसे लेकर वह लूकरगंज स्थित सनशाइन हाेटल में पहुंचा। फिर वहां उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता मंगलवार को खुल्दाबाद थाने पहुंची और पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
[ad_2]
Source link