Prayagraj : ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 50 लाख की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, गिरोह के पांच सदस्य फरार

[ad_1]

Drugs racket busted, woman arrested with smack worth Rs 50 lakh, five gang members absconding

स्मैक तस्कर गिरोह की सरगना बेबी फरजाना।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रयागराज में लंबे समय से चल रहे ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। 50 लाख की स्मैक के साथ पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के अन्य पांच साथी भागने में फरार हो गए। पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी है। 

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने धूमनगंज इलाके में छापा मारकर ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। टीम ने स्मैक तस्कर गिरोह की सरगना बेबी फरजाना को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के पांच सदस्य भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी है। गिरफ्तार महिला सरगना के कब्जे से 50 लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद की गई है। यह स्मैक बिहार के मोहनिया जिले से लाई जाती थी। यह धंधा लंबे समय से चल रहा था। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *