[ad_1]

prayagraj news : केशरीनाथ त्रिपाठी, पूर्व राज्यपाल पश्चिम बंगाल।
– फोटो : prayagraj
ख़बर सुनें
विस्तार
पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की तबीयत शनिवार को एक बार फिर से बिगड़ गई। उनका ऑक्सीजन का स्तर घटने की वजह से उनके परिजनों ने पीजीआई लखनऊ ले जाने की तैयारी शुरू की है। रविवार को उन्हें पीजीआई ले जाया सकता है।
दो दिन पूर्व ही पूर्व राज्यपाल को अस्पताल से घर लाया था। वहां चिकित्सक उनपर नजर रखे हुए हैं। उन्हें ऑक्सीजन के साथ ही पेय पदाथ भी नली की मदद से दिया जा रहा है। शनिवार को दिक्कत बढ़ती देख चिकित्सकों को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद चिकित्सक उनकेे घर पहुंचे। परिवार केे सदस्यों ने बताया कि अगर तबीयत नहीं सुधरती है तो उन्हें रविवार को पीजीआई लखनऊ ले जाया जाएगा।
[ad_2]
Source link