Prayagraj : पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह के भतीजे की संदिग्ध दशा में मौत, घर के भीतर मिला शव

[ad_1]

Prayagraj News :  विजय रमण सिंह। फाइल फोटो

– फोटो : अमर उजाला।

ख़बर सुनें

पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह के भतीजे बराव गांव के पूर्व प्रधान विजय रमण सिंह उर्फ राजू सिंह का शव उनकी कोठी के अंदर कमरे में मिला। उस समय वह घर पर अकेले थे, उनकी पत्नी उषा सिंह प्रयागराज में थीं और बेटा आशुतोष रमण सिंह अपनी पत्नी को लेकर शिमला में था। 

भतीजे शिवबाबू ने बताया कि शुक्रवार शाम लगभग छह बजे वह पास स्थित बाजार में किसी काम से गए थे। वह बरांव कोठी में रहते थे। बाजार से घर लौटे तो वह कमरा बंद करके अंदर चले गए। शनिवार दोपहर तक दरवाजा न खुलने से आसपास के लोगों को शंका हुई तो उन्होंने आवाज दी। दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर लोग अंदर घुसे तो वह मृत पड़े हुए थे।

बताया कि वह एक पैर का जूता उतारे थे, हार्ट अटैक से उनकी मौत की आशंका जताई जा रही है। वह बरांव गांव की तीन पंचवर्षीय योजना में प्रधान रह चुके हैं और एक पंचवर्षीय क्षेत्र पंचायत सदस्य भी थे। दो पंचवर्षीय उनकी पत्नी उषा सिंह प्रधान रहीं। घटना की सूचना पाकर बेटा और बहू शिमला से रवाना हो गए। सोमवार को प्रयागराज में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *