Protest Against New Transport Act: नए परिवहन अधिनियम को लेकर कैमूर में भी हो रहा विरोध; चालकों ने की बस हड़ताल

[ad_1]

Bihar News: Protest in Kaimur over new transport act; Drivers go on bus strike, Amendment in Motor Vehicle Act

कैमूर में चालकों ने की बस हड़ताल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के कैमूर जिले के भभुआ अखलासपुर बस स्टैंड पर वाहन चालकों ने केंद्र सरकार द्वारा लाए नए परिवहन कानून का विरोध करते हुए बस हड़ताल की है। हड़ताल कर रहे वाहन चालकों ने कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और परिवहन मंत्री द्वारा ड्राइवरों पर यह नया नियम लागू किया गया है, यह सरासर गलत है। जब वाहन से एक्सीडेंट होगा तो ड्राइवर को 10 लाख रुपये का जुर्माना देना होगा। न देने पर 10 साल की सजा होगी। ये सरकार की गलत नीति है।

 

‘केंद्र सरकार ड्राइवरों के साथ गलत कर रही है’

वाहन चालक कमलेश पासवान और इस्राफील अली ने कहा कि कोई जरूरी नहीं कि हर वाहन के चालक जानबूझकर एक्सीडेंट करता है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि लोग वाहन के सामने आ जाते हैं और एक्सीडेंट हो जाता है। उस स्थिति में जब ड्राइवर के साथ लोग मारपीट करते हैं, तो उनके लिए कोई सुरक्षा संबंधित नियम कानून नहीं बनाया गया और ड्राइवर पर ही जुर्माना और सजा का कानून बनाया गया है। यह सरकार ड्राइवरों के साथ गलत कर रही है। उसी कानून के विरोध में पूरे देश में बस की हड़ताल की गई है। ताकि सरकार हमारी बातों को अमल कर बनाए हुए कानून को वापस ले अन्यथा ऐसा नहीं होने पर आगे भी आंदोलन किया जाएगा।

 

यात्री अपना सफर छोड़ घर लौटने को मजबूर

जानकारी के मुताबिक, बस हड़ताल रहने से आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ यात्री ऐसे भी थे जो अपना सफर करने में सक्षम नहीं हुए तो वे अपने घर के लिए वापस लौट गए। परेशान यात्रियों ने बताया कि बस हड़ताल रहने पर काफी दिक्कतें आ रही हैं। इधर, ड्राइवर अपनी मांगों को पर अड़े हुए हैं और बस हड़ताल जारी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *