Pulwama Attack Anniversary: पुलवामा के बलिदानियों को नमन… घटना स्थल पर वीरों को अर्पित की पुष्पांजलि

[ad_1]

Jammu kashmir Pulwama terror attack 5th anniversary: several program organize to give Tribute to martyrs of Pu

पुलवामा के बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए स्कूली विद्यार्थी
– फोटो : एजेंसी

विस्तार


पुलवामा आतंकी हमले को बुधवार (14 फरवरी) को पांच साल पूरे हो गए हैं। देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सीआरपीएफ के बलिदानी जवानों की याद में जम्मू संभाग और कश्मीर घाटी में जगह-जगह श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सहित अन्य मंत्रियों और विपक्ष के नेताओं ने सीआरपीएफ के वीर के बलिदान को नमन किया।

पुलवामा के अवंतीपोरा में घटना स्थल पर वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। भाजपा समर्थकों और पर्यटकों ने तिरंगा लहराया और वीर बलिदानी अमर रहें, भारत माता की जय के जयघोष लगाए। जम्मू विश्वविद्यालय में छात्रों ने शहीदों को नमन किया।

जम्मू प्रेस क्लब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को समर्पित एक शॉर्ट मूवी को रिलीज किया। इस शॉर्ट मूवी को डायरेक्ट और प्रोड्यूस नेहा लहोत्रा ने किया है। इस में काम नेहा लहोत्रा और आशीष शर्मा ने किया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *