Railway News: कैफियत एक्सप्रेस की ब्रेक बाइंडिंग हुई जाम, पौन घंटे रुकी ट्रेन

[ad_1]

Brake binding of Kaifiyat Express jammed train stopped for quarter of an hour

शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन
– फोटो : MAINPURI

विस्तार


आजमगढ़ से दिल्ली जा रही कैफियत एक्सप्रेस की शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास ब्रेक बाइंडिंग जाम हो गई। इसके चलते ट्रेन लगभग पौन घंटे तक मुख्य अप रेलमार्ग पर रुकी रही। विभागीय कर्मचारियों ने टीम ने सुबह 5:30 बजे करीब ट्रेन की ब्रेक बाइंडिंग को सही किया। इसके बाद ही ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो सकी।

शुक्रवार को आजमगढ़ से चलकर दिल्ली जा रही 12225 कैफियत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चल रही थी। ट्रेन जब शनिवार सुबह 4:30 बजे करीब जसवंतनगर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरी। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद ट्रेन के एस-7 कोच के नीचे से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता हुआ रेलवे फाटक पर तैनात रेलकर्मी ने देख लिया। जिसने घटना की जानकारी स्थानीय रेल अधिकारियों को दी। ट्रेन के गार्ड यूके कश्यप को जब घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने घटना से मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला के अधिकारियों को अवगत कराया।

मुख्य अप रेलमार्ग पर दौड़ रही कैफियत एक्सप्रेस की ब्रेक बाइंडिंग जाम होने की सूचना पर रेल अधिकारियों ने ट्रेन को सुबह पौने पांच बजे करीब बलरई रेलवे स्टेशन पर रुकवा लिया। इसके साथ ही कैरिज एंड वैगन विभाग की टीम को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा एस-7 कोच संख्या एनआर 197466 के नीचे ब्रेक बाइंडिंग जाम हो गई थी। इसके चलते धुआं निकल रहा था। कर्मचारियों ने लगभग पौन घंटे की मशक्कत के बाद ब्रेक बाइंडिंग को सही किया। इसके बाद रेल अधिकारियों के निर्देश पर ट्रेन को सुबह 5:30 बजे करीब गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका।

प्रभावित नहीं हुई अन्य ट्रेनें 

प्रयागराज डिवीजन केजनसंपर्क अधिकारी  अमित कुमार सिंह ने बताया कि कैफियत एक्सप्रेस के कोच की ब्रेक बाइंडिंग जाम हो गई थी। जिसको विभागीय कर्मचारियों की टीम ने ठीक कर दिया था। इस दौरान पीछे आने वाली अन्य ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा गया है। इससे अन्य ट्रेनें प्रभावित नहीं हुई हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *