Railway News: मुरादाबाद स्टेशन में आधुनिक कैंटीन शुरू, 70 रुपये में शाकाहार थाली, 10 में लिजिए कॉफी का मजा

[ad_1]

Railway News: Modern canteen started in Moradabad station, enjoy vegetarian plate for Rs 70, coffee for Rs 10

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर कैंटीन शुरू
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर किफायती दरों पर भोजन उपलब्ध कराने वाली कैंटीन चार महीने बाद फिर से शुरू हो गई है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने इसका उद्घाटन किया। आईआरसीटीसी की इस कैंटीन का ठेका दून कैटर्स को दिया गया है। यहां यात्रियों को 70 रुपये में शाकाहारी भोजन वाली थाली मिलेगी।

80 रुपये में अंडा करी, एक सब्जी, चार रोटी, चावल व सलाद थाली में शामिल होगा। इसके अलावा 120 रुपये में दो पीस चिकन, सब्जी, टावल, चार रोटी व सलाद दिया जाएगा। इसके अलावा पांच रुपये में चाय व 10 रुपये में कॉफी मिलेगी। समोसा, पेटीज, सेंडविच से लेकर अन्य स्नैक्स भी खरीद सकेंगे।

यहां यात्री न सिर्फ बैठकर भोजन का आनंद ले सकते हैं। बल्कि आम नागरिक भी रेलवे स्टेशन पर जाकर किफायती दरों पर भोजन का आनंद ले सकते हैं। कैंटीन के बाद रेलवे जल्द ही जनता खाना स्टेशन पर शुरू कर सकता है। इसमें महज 20 रुपये में सात पूड़ी व सब्जी यात्री को दी जाएंगी।

200 एमएल पानी की बोतल तीन रुपये में मिलेगी। सीनियर डीसीएम ने कैंटीन संचालक को साफ स्वच्छ व गुणवत्ता परक भोजन परोसने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की मांग के आधार पर साउथ इंडियन भोजन भी शुरू किया जा सकता है। इसमें यात्रियों को 50 रुपये में मसाला डोसा मिल सकेगा।

इसके अलावा उपमा और वड़ा भी मेन्यू में रखे जा सकते हैं। कैंटीन के उद्घाटन के मौके पर स्टेशन स्टाफ व कैंटीन स्टाफ मौजूद रहे।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *