Railway News: यात्री ने ट्रेन से उतरकर की ऐसी हरकत, धमाके के साथ कपड़ों में लगी आग; मची अफरा-तफरी

[ad_1]

passenger act after getting off train clothes caught fire with an explosion in tundala railway station

ट्रेन
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में ट्रेन में यात्रा कर रहा एक यात्री शुक्रवार सुबह ट्रेन के रुकने पर कोच से उतरकर रेल इंजन पर चढ़ गया। इंजन पर पहुंचकर जैसे ही खड़ा हुआ ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिक) तार की चपेट में आ गया। धमाके के साथ उसके कपड़ों में आग लग गई। वह बुरी तरह झुलसकर गिर गया। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

नगरकोइल जंक्शन से चलकर गांधीधाम जाने वाली गांधीधाम एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह छह बजे करीब सिग्नल न मिलने पर टूंडला के होम सिग्नल पर पहुंचकर खड़ी हो गई थी। इसी बीच ट्रेन में सफर कर रहा करीब 30 वर्षीय एक युवक ट्रेन से उतरकर रेल के इंजन पर चढ़ गया। कोच से उतरे अन्य यात्री उसे नीचे उतरने के लिए आवाज देते उससे पूर्व ही वह इंजन पर पहुंचकर खड़ा हो गया तथा ओएचई लाइन के संपर्क में आते ही तेज धमाके के साथ उसके कपड़ों में आग गई तथा वह बुरी तरह झुलसकर गिर गया।

रेल चालक की सूचना पर मौके पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान पहुंच गए। आरपीएफ ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार का कहना है कि रेल इंजन पर चढ़े घायल युवक को उपचार के लिए अस्प्ताल में भेजा है। वह मानसिक रूप से परेशान लग रहा है। वह अपने बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहा है। पूछने पर मात्र डिब्रूगढ़ नाम ले रहा है। इससे प्रतीत हो रहा है कि वह डिब्रूगढ़ का रहने वाला है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *