[ad_1]

डॉ. सतीश पूनिया
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान विधानसभा में नेता विपक्ष व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र जल्द जारी होगा। राजस्थान के नवनिर्माण के लिए काम करना है। कांग्रेस को सत्ता से बाहर करके भाजपा की सरकार बनानी है। जनता की सुविधा व सहूलियतों को ध्यान में रखकर संकल्प पत्र बनाया जा रहा है।
भाजपा नेता दो दिवसीय (19-20 अगस्त) दौरे पर शनिवार को वाराणसी आए। देर शाम विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती देखी, फिर प्रबुद्धजनों से संवाद किया। रविवार को श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे, फिर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अक संस्था की तरफ से उन्हें करैक्टर ट्री सम्मान दिया जाएगा।
सर्वाधिक बेरोजगार राजस्थान में
वाराणसी आए सतीश पूनिया ने अमर उजाला संवाददाता से विशेष बात की और कहा कि राजस्थान का चुनाव जनधारणा पर होता है, जो भाजपा के पक्ष में है। वहां सत्ता का विरोध ही नहीं बल्कि जनाक्रोश है। कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, जो धरातल पर नहीं उतरा है। 19,422 किसानों का कर्ज अभी तक माफ नहीं हुआ। यह चुनाव का प्रभावी मुद्दा है। सर्वाधिक बेरोजगार राजस्थान में हैं।
ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का पलटवार, बोले- समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी सपा
Rajasthan politics Congress will out of power Satish Poonia attacked Gehlot government in varanasi
[ad_2]
Source link