[ad_1]

जम्मू पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वायु मार्ग से आज जम्मू कश्मीर के दौरे पर पहुंचे हैं। सोमवार सुबह भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी के साथ राजनाथ सिंह का जम्मू हवाई अड्डे पर स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। यहां से रक्षा मंत्री सुरक्षा जम्मू विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुए।
जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में राजनाथ सिंह रक्षा कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे। यहां वह रक्षा विशेषज्ञों, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों सहित लोगों को बताएंगे कि केंद्र में भाजपा सरकार के नौ साल में रक्षा क्षेत्र में देश किस प्रकार आगे बढ़ा है।
[ad_2]
Source link