Rajouri Encounter: खाना न देने पर आतंकवादियों ने की थी पशु चरा रहे गुज्जर की पिटाई

[ad_1]

Rajouri Encounter: Terrorists beat up a Gujjar who was grazing cattle for not giving him food.

राजोरी: मुठभेड़ के दौरान बलिदानी के शव को ले जाते हुए
– फोटो : रवि वर्मा

विस्तार


राजोरी में गुरुवार को दूसरे दिन भी मुठभेड़ चल रही है। जिले के धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में सेना व जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी है। सूत्रों से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, मुठभेड़स्थल पर अभी भी दो शव पड़े हुए हैं। इनमें से एक शव सुरक्षाकर्मी और आतंकी के होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

 

पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाजीमाला में मंगलवार शाम आतंकवादियों ने एक गुज्जर व्यक्ति की पिटाई कर दी थी। गुज्जर व्यक्ति ने दोनों आतंकवादियों को खाना देने से मना कर दिया था। गुज्जर ने सुरक्षाबलों को दिए अपने बयान में बताया है कि वह जंगली इलाके में पशु चरा रहा था। अचानक से वहां पर दो अज्ञात बंदूकधारी आ गए और खाना मांगने लगे। उसने कुछ भी होने से इनकार दिया तो दोनों ने उसे बुरी तरह से पीट दिया। दोनों बंदूकधारी ज्यादा देर नहीं रुके और वहां से जंगल में भाग गए।

सर्दी आते ही आतंकी साजिशें हो गईं तेज

आतंकी संगठनों ने सर्दी शुरू होते ही जम्मू-कश्मीर में हमले तेज कर दिए हैं। यह सिलसिला अगले कुछ दिनों में और बढ़ सकता है, क्योंकि बर्फ गिरने से पहले सीमा पार से आतंकियों की बड़े स्तर पर घुसपैठ कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जबकि पहले से मौजूद दहशतगर्दों से हमले करवाकर आतंकी सरगना अपनी मौजूदगी का एहसास कराने का प्रयास कर रहे हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *