Raksha Bandhan 2023: अन्नकूट मेले के लिए 15 कुंतल फूलों से सजा केदारनाथ धाम, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

[ad_1]

Raksha bandhan 2023: Kedarnath Dham decorated with flowers for Annakut mela

अन्नकूट मेले के लिए सजा केदारनाथ धाम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


रक्षाबंधन के पावन पर्व पर केदारनाथ में परंपरानुसार भतूज(अन्नकूट) मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। मंगलवार आधी रात से केदारनाथ में मेला शुरू होगा। इस दौरान पूरी रात श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर श्रृंगार  करेंगे। बुधवार सुबह स्वयंभू लिंग से श्रृंगार सामग्री उतारकर मंदाकिनी नदी में प्रवाहित की जाएगी।

मेले के अवसर पर भगवान के स्वयंभू लिंग को नए धान के चावलों के पके भोग के लेप और मोटे अनाज के लेप से ढका जाता है। साथ ही भव्य श्रृंगार किया जाता है। इसके बाद रातभर मंदिर के कपाट खुले रहते हैं। इस अवसर पर केदारनाथ में हक-हकूकधारी अपने आराध्य को चावल का भोग सहित अन्य खाद्य सामग्री अर्पित करते हैं।

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, चंद्रयान की झांकी बनी आकर्षण, जमकर झूमें भक्त

मान्यता है कि नए अनाज और पके चावलों के भोग को स्वयंभू शिवलिंग पर चढ़ाने से सभी अन्न प्रजाति से विष का खत्म हो जाता है। इधर, बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय और सीईओ योगेंद्र सिंह ने सभी शिव भक्तों को अन्नकूट मेला व रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मेले के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु व हक-हकूकधारी केदारनाथ पहुंच गए हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *