[ad_1]

Raksha Bandhan 2023 Date: रक्षाबंधन का त्योहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाते हैं, इसलिए इसे राखी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है.

हिंदू पंचांग के अनुसार 31 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा की तिथि 07 बजकर 05 मिनट तक रहेगी और इस दौरान भद्रा का साया नहीं रहेगा. इस कारण 31 अगस्त को सुबह-सुबह राखी बांधना शुभ होगा.

रक्षाबंधन श्रावण पूर्णिमा तिथि: 30 अगस्त 2023
राखी बांधने का समय: 30 अगस्त 2023 की रात 09 बजकर 03 मिनट के बाद
रक्षाबंधन श्रावण पूर्णिमा तिथि समाप्ति- 31 अगस्त सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक

रक्षाबंधन भद्रा समाप्ति समय: 30 अगस्त 2023 की रात 09 बजकर 03 मिनट पर
रक्षाबंधन भद्रा पूंछ: 30 अगस्त की शाम 05:30 बजे से शाम 06:31 बजे तक
रक्षाबंधन भद्रा मुख: 30 अगस्त 2023 की शाम 06:31 बजे से रात 08:11 बजे तक

राखी बांधने से जान लें नियम
रक्षाबंधन का त्योहार हमेशा भद्रारहित काल में ही मनाएं.
रक्षाबंधन के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें.

स्नान के बाद सूर्यदेव को जल देते हुए अपने कुल देवी और देवताओं का स्मरण करें और आशीर्वाद लें.
इसके बाद शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए राखी की थाली को सजाएं.

राखी की थाली में तांबे या पीतल की थाली में राखी, अक्षत, सिंदूर,मिठाई और रोली जरूर रखें.
अपने कुलदेवता को रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र को समर्पित करते हुए पूजा संपन्न करें.

राखी बांधते हुए इस बात का ध्यान रखें कि भाई का मुख पूर्व दिशा में हो.
बहनें सबसे पहले भाई के माथे पर तिलक लगाएं और फिर कलाई पर राखी बांधें.

बहनें भाई के दाहिने हाथ पर राखी बांधे.
इसके बाद बहन-भाई एक दूसरे को मिठाई खिलाएं.
[ad_2]
Source link