Raksha Bandhan 2023 Date: रक्षाबंधन की तिथि को लेकर संशय की स्थिति, जानें राखी बांधने की सही डेट और समय

[ad_1]

Raksha Bandhan 2023

Raksha Bandhan 2023 Date: हर साल रक्षाबंधन श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है.लेकिन इस साल पूर्णिमा तिथि दो दिन पड़ रही है. इसलिए रक्षाबंधन की डेट को लेकर लोगों के बीच बहुत मतभेद है.

Raksha Bandhan 2023

कब है रक्षाबंधन

इस बार पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त 2023 दिन बुधवार को शुरु होकर अगले दिन यानि 31 अगस्त 2023 दिन गुरुवार तक रहेगी. पूर्णिमा तिथि शुरू होने के साथ ही भद्रा काल लग जा रहा है. भद्रा काल रात 9 बजकर 03 मिनट तक रहेगी. जिसकी वजह से इस बार रक्षाबंधान का पर्व दो दिन मानाया जाएगा.

Raksha Bandhan 2023

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ समय

इस साल 30 अगस्त दिन बुधवार के पूरे दिन भद्रा रहेगी. भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है. अगर आप 30 अगस्त के दिन राखी बांधना चाहते हैं तो रात 9 बजकर 03 मिनट के बाद राखी बांध सकते हैं. वहीं 31 अगस्त को सुबह 07 बजकर 07 मिनट तक शुभ समय हैं. इससे पहले आप राखी बांध सकते हैं.

Raksha Bandhan 2023

क्या होता है भद्रा काल

भद्रा शनि देव की बहन का नाम है, जो भगवान सूर्य और माता छाया की संतान है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भद्रा का जन्म दैत्यों के विनाश के लिए हुआ था. ऐसा माना जाता है रावण को उसकी बहन ने भद्रा काल में राखी बांधी थी, जिसकी वजह से रावण का अंत भगवान राम के हाथों हुआ.

Raksha Bandhan 2023

भद्राकाल में राखी बांधना अशुभ होता है. जब भी भद्रा लगी रहती है उस समय बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी नहीं बांधती है. राखी बांधते समय इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि भद्रा काल न चल रहा हो.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *