Ram Mandir: काशी से अयोध्या भेजे गए एक लाख राम मंदिर के मॉडल, लगातार ऑर्डर से मालामाल हो रहे कारीगर

[ad_1]

Ram Mandir inauguration special handicrafts wooden Ramdarbar and temple from Kashi to be gifted to visitors

काशी के हस्तशिल्पी तैयार कर रहे लकड़ी के रामदरबार।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अयोध्या में श्रीराम मंदिर उद्घाटन के दौरान आगंतुकों को लकड़ी का रामदरबार और राम मंदिर का मॉडल भेंट किया जाएगा। जीआई उत्पाद में शामिल लकड़ी के रामदरबार और राममंदिर के मॉडल को काशी के हस्तशिल्पी तैयार कर रहे हैं। एक लाख मॉडल अयोध्या भेजे जा चुके हैं, जबकि एक लाख मॉडल तैयार करने के ऑर्डर पर हस्तशिल्पी काम कर रहे हैं। 25 हजार मॉडल की खेप 27 दिसंबर को अयोध्या भेजी जाएगी।

खोजवां के नेशनल अवार्डी रामेश्वर सिंह ने बताया कि अयोध्या से लगातार ऑर्डर मिल रहा है। इस समय बाकी काम छोड़कर सिर्फ रामदरबार और राम मंदिर का मॉडल तैयार किया जा रहा है। वहां के कारोबारियों से लगातार ऑर्डर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें; Ram Mandir: राममंदिर निर्माण के लिए दान देने वाले पहले शख्स हैं सियाराम, एक साल पहले दिए एक करोड़ रुपये; पढ़ें

बड़े कारोबारियों की ओर से कहा गया है कि काम जारी रखें और भी मॉडल की दरकार होगी। चित्रकूट और अन्य जगहों से कारीगरों को बुलवाकर राम मंदिर और रामदरबार का लकड़ी का मॉडल तैयार कराया जा रहा है। खोजवां के अन्य हस्तशिल्पियों को भी ऑर्डर मिले हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *