[ad_1]

जुबिन नौटियाल और पीएम मोदी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में जौनसार बावर के रहने वाले बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल का ‘मेरे घर राम आए हैं’ भजन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर विडियो शेयर करते हुए जुबिन नौटियाल और पूरी टीम को बधाई दी।
एक्स पर किए गए ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि ‘भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राम मय हो गया है। राम लला की भक्ति से ओत-प्रोत जुबिन नौटियाल जी, पायल देव जी और मनोज मुंतशिर जी का यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है।’
भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के सुअवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राममय हो रहा है। राम लला की भक्ति से ओतप्रोत जुबिन नौटियाल जी, पायल देव जी और मनोज मुंतशिर जी का यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है…#ShriRamBhajan https://t.co/qg3vIDyeMa
— Narendra Modi (@narendramodi) January 5, 2024
यह भी पढ़ें… रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले जानें राम मंदिर के बारे में अद्भुत और रोचक बातें
[ad_2]
Source link