[ad_1]

दरगाह आला हजरत, बरेली
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रमजान का पवित्र महीने शुरू होने वाला है। सोमवार को माह-ए-रमजान का चांद दिखने की उम्मीद है। सऊदी अरब में चांद दिख चुका है। अगर यहां आज चांद का दीदार होता है तो मंगलवार से रोजे शुरू हो जाएंगे। एक महीने तक रोजेदार रोजा रखने के साथ ही खुदा की इबादत करेंगे।
बरेली की दरगाह आला हजरत स्थित मरकजी दारुल इफ्ता की ओर से बरेली और आसपास के शहरों में नुमाइंदों को मुकर्रर किया गया है। दरगाह से जुड़े संगठन जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान ने अपील करते हुए कहा कि चांद दिखाई देने पर लोग मरकजी दारुल इफ्ता पर इत्तला करें और वहां पहुंच कर शरई शहादत दें। मरकज पर मुफ्ती नश्तर फारूकी, मुफ्ती अफजाल रजवी, मुफ्ती कौसर, मौलाना काजिम रजा से मिलकर चांद की जानकारी दे सकते हैं।
[ad_2]
Source link