Ramleela In Hathras: हाथरस में रामलीला मंचन 7 अक्टूबर से, साथ में होगी रासलीला

[ad_1]

Ramlila staged in Hathras from October 7

रामलीला मैदान स्थित रामलीला बाड़े में चल रहीं तैयारियां
– फोटो : राघवेंद्र प्रताप सिंह

विस्तार


हाथरस शहर में सार्वजनिक धार्मिक सभा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले रामलीला महोत्सव का 7 अक्टूबर से श्रीगणेश हो जाएगा। रामलीला महोत्सव के शुभारंभ पर साधु-संत भी मौजूद रहेंगे। 

वृंदावन की रामलीला – रासलीला मंडल के कलाकारों द्वारा रामलीला व रासलीला का मंचन किया जाएगा। इसे लेकर एक दिन पहले तक शहर के रामलीला मैदान स्थित बाड़े में कारीगार पंडाल तैयार करने में जुटे रहे। शहर में अगले दो सप्ताह से अधिक दिनों तक रामलीला व रासलीला की धूम रहेगी। हर साल की भांति इस साल भी सार्वजनिक धार्मिक सभा के तत्वावधान में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। 

रामलीला महोत्सव के तहत शहर में राम बारात, हनुमान सवारी व काली प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहेंगी। विजयादशमी के अवसर पर शहर के आगरा रोड स्थित एमजी पॉलीटेक्निक के मैदान पर रावण का पुतला दहन किया जाएगा। रामलीला महोत्सव के संयोजक डा. अविन शर्मा व अध्यक्ष रामबहादुर यादव अन्य पदाधिकारियों द्वारा तैयारियों का जायजा लिया। रामलीला पंडाल में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *