Rampur: परचाई गांव में इमामबाड़े के मुतवल्ली की हत्या, शरीर पर कई जगह गहरे जख्म, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

[ad_1]

Rampur: Mutwalli of Imambara murdered in Parchai village, deep wounds at many places on the body

रामपुर में इमामबाड़े के मुतवल्ली के हत्या के बाद पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद

विस्तार


रामपुर के अजीम नगर थाना क्षेत्र के परचाई गांव में शुक्रवार सुबह इमामबाड़े के मुतवल्ली की हत्या कर दी गई। घटना को इमामबाड़े के अंदर ही धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। तस्वीर मिया (65) कई साल से स्थानीय इमामबाड़े के मुतवल्ली थे।

उनकी हत्या की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद एसपी राजेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों और अन्य से पूरी घटना के बारे में जाना। घटना के बाद गांव में गम का माहौल है।

आरोपियों का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *