[ad_1]
काशी विश्वनाथ के दरबार में पहली बार बाबा को राजशाही पगड़ी अर्पित की जाएगी। काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ कुलपति तिवारी ने रंगभरी एकादशी पर नई पहल की है। बाबा विश्वनाथ की पालकी यात्रा को और खास बनाने के लिए मथुरा जेल में बंद छह कैदियों से खास गुलाल तैयार कराया जा रहा है। यह गुलाल अरारोट में सब्जियों को मिलाकर बनाया जा रहा है। अरारोट में पालक, मेथी और चुकंदर पीसकर डाला जा रहा है। इससे अलग-अलग रंग के गुलाल तैयार हो रहे हैं।
पढ़ें: रंगभरी एकादशी पर पहली बार बाबा विश्वनाथ दरबार में अर्पित होगी राजशाही पगड़ी, तैयारियां जोरों पर
तीन मार्च को रंगभरी एकादशी का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है काशीवासियों में होली का खुमार चढ़ने लगा है। महंत आवास से लेकर बाबा दरबार तक तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। बाबा की पारंपरिक पालकी की साफ-सफाई शुरू हो गई है। राजा दरवाजा में शिव-पार्वती के राजसी परिधानों को तैयार किया जा रहा है। माता गौरा इस बार बरसाने की घाघरा पहनेंगी।
बाबा विश्वनाथ के गौना उत्सव के नियमित होने वाले लोकाचार मंगलवार से टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत आवास पर माता गौरा के हल्दी तेल के साथ शुरू हो जाएंगे।
प्रतिवर्ष तेजी से बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए भगवान शिव की चल प्रतिभा के दर्शन के लिए इस बार नये नियम होंगे। कोई भी भक्त बाबा की पालकी को स्पर्श नहीं कर सकेगा।
[ad_2]
Source link