[ad_1]

क्रिकेट
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
रणजी ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश की टीम अपने पूल के अंतिम तीन मैच जिला हमीरपुर के नादौन के अमतर मैदान में खेलेगी। ऐसे में क्रिकेट प्रेमी अमतर में रणजी मैचों का लुत्फ उठा सकते हैं। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में नई आउटफील्ड के काम के चलते इस बार नादौन के मैदान में तीनों रणजी मैचों का आयोजन किया जा रहा है। अमतर में हिमाचल की टीम पूल के पांचवें मैच में 10 जनवरी को उड़ीसा से भिड़ेगी। इसके बाद 17 जनवरी को नगालैंड और 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश की टीम के साथ मैच होगा। जनवरी में हिमाचल के क्रिकेट प्रेमियों को अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर में तीन मैच लाइव देखने को मिलेंगे।
अमतर मैदान में होने वाले रणजी के तीन मुकाबलों के लिए एचपीसीए की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इससे पूर्व हिमाचल की टीम हरियाणा के लाहली मैदान में हरियाणा टीम के साथ, ईडन गार्डन कोलकाता में पश्चिमी बंगाल, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम देहरादून में उत्तराखंड से और मोतीबाग क्रिकेट स्टेडियम बड़ौदरा में बड़ौदा के साथ अपने लीग मैच खेलेगी। अमतर मैदान में होने वाले रणजी मैचों में दर्शक निशुल्क मैच देख सकेंगे। इसके लिए एचपीसीए विशेष व्यवस्था कर रही है।
तैयारियों जोरों पर
एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि जनवरी में नादौन के अमतर मैदान में रणजी के तीन मुकाबले खेले जाएंगे। इसके लिए एचपीसीए के ओर से तैयारियां जोरों पर चल रही है। वहीं पांच जनवरी तक सभी काम पूरा कर लिए जाएंगे। वहीं टीमों के ठहरने और आने जाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
[ad_2]
Source link