Rape in Patna : 6 साल की आंगनबाड़ी छात्रा को प्रसाद के बहाने बुलाकर किया रेप, विधानसभा से 700 मीटर दूर घटना

[ad_1]

Minor girl raped in Patna : Aanganbadi student raped near bihar vidhan sabha in Nitish Kumar Bihar

इस उम्र की बच्ची के साथ किया गन्दा काम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को हर तरफ वट-सावित्री की पूजा हो रही थी। आंगनबाड़ी में छुट्टी होने के बाद मासूम घर लौटी लेकिन इस चाह में कि आज कही न कहीं कोई न कोई वट-सावित्री पूजा का प्रसाद खिलायेगा। आज प्रसाद में उसे ठेकुआ के साथ साथ ढेर सारा फल खाने को मिलेगा। घर पहुंचते ही वह प्रसाद खोजने लगी लेकिन घर में प्रसाद नहीं था। इतने में घर के पड़ोस में रहने वाला एक किशोर आया और उसे प्रसाद खिलाने के बहाने अपने साथ घर ले जाने लगा। हालांकि बच्ची की मां ने उसे घर से बाहर जाने से मना किया लेकिन प्रसाद की चाहत उसे खींचकर वहां से ले गई। और फिर जो हुआ वह काफी घिनौना था। उस किशोर ने वट-सावित्री पूजा का प्रसाद खिलाने के बहाने उसे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला गर्दनीबाग थाना क्षेत्र का है।

प्रसाद के बहाने लूट ली अस्मत

परिजनों का कहना है कि पड़ोस के ही रहने वाला सुनील यादव दूध का कारोबार करता है। शुक्रवार दोपहर सुनील यादव का सबसे छोटा पुत्र (लगभग 15-16 वर्ष) बच्ची को उसके घर से बुलाकर ले गया। बच्ची को वट-सावित्री का प्रसाद देने के बहाने ले जाकर उसके साथ गलत काम किया।

चार रूपये देकर भेज दिया घर

आरोपी के हवस पूरा करने के बाद जब मासूम घर लौटने लगी तब लौटते समय आरोपी ने बच्ची के हाथ में दो दो रुपये के दो सिक्के हाथ में रख दिए और कहा किसी को कुछ मत कहना। जब बच्ची घर लौटी तो आसपास की महिलाओं की नजर उसके खून से सने कपड़ों पर पड़ी। जब महिलाओं ने उससे पूछा तब मासूम ने प्रसाद और चार रुपए की गंदी वाली पूरी कहानी बयां कर दी।

स्थानीय लोग परिजन और बची को लेकर पहुंचे थाना

आसपास के लोगों ने तुरंत पीड़िता के पिता को सूचना देते हुए घर बुलाया और उन सब को लेकर महिला थाना पहुंचे। वहां पुलिस ने बच्ची और उसके परिजन से घटना की पूरी जानकारी ली। पीड़िता के पिता का कहना है कि आवेदन लिखा गया या नहीं ये मुझे नहीं पता, लेकिन मैंने और मेरी बच्ची ने पुलिस को सबकुछ सच सच बता दिया है।

पुलिस ने कहा किसी को बताना मत

पीड़िता के पिता ने अमर उजाला को यह भी बताया कि पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। लेकिन साथ ही यह भी सिखाया कि यह बात न किसी को बताना और न ही कहीं हल्ला करना। फिलहाल घटना के आठ घंटे गुजर चुके हैं लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

इंसाफ के लिए एसएसपी से लगायेंगे गुहार

घटना के संबंध में “अमर उजाला” ने कई बार महिला थानाध्यक्ष किशोरी सहचरी से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की लेकिन न तो वह थाना पर मिली और न ही फोन रिसीव की। पीड़िता के पिता ने कहा कि अगर हमें थाना से न्याय नहीं मिला तो मैं शनिवार को एसएसपी से मिलकर इंसाफ के लिए गुहार लगाऊंगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *