Reliance AGM 2023: जियो भारत फोन से लेकर स्मार्टहोम सर्विस तक, मुकेश अंबानी ने लॉन्च किए ये गैजेट्स

[ad_1]

रिलायंस एजीएम 2023 के दौरान मुकेश अंबानी ने जियो भारत फोन से पर्दा उठाया. इस स्मार्टफोन को दुनिया का सबसे सस्ता 4G फोन बताया जा रहा है. Jio Bharat V2 फोन की कीमत कंपनी ने 999 रुपये रखी है. इस स्मार्टफोन को लेकर कंपनी ने 2G मुक्त भारत का नारा भी दिया है. मामले पर बात करते हुए जियो ने बताया कि, Jio Bharat V2 के जरिए वह 25 करोड़ 2G यूजर्स को 4G नेटवर्क पर लेकर आएगा. और इसकी सेल भी पहले से ही शुरू कर दी गई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें इस फोन के लिए कंपनी ने दो प्रीपेड प्लांस पेश किए हैं. पहला प्लान 123 रुपये का है. इस प्लान में आपको 14GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल जाती है. इस प्लान की वलिडिटी 28 दिनों की होती है. वहीं, दूसरा प्लान 1,234 रुपये का है. इस प्लान से रिचार्ज कारवाने पर यूजर को टोटल 168GB डेटा मिलता है और इसकी वैलिडीटी भी 365 दिनों की होती है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *