[ad_1]

कमलावती देवी व रोशनी कुमारी।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरकारी खर्चे पर पति सहित नगर निगम की दो महिला सफाईकर्मी दिल्ली जाएंगी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर विशेष अतिथि इन महिला सफाई कर्मियों को बुलाया गया है। कंदवा वार्ड में नरिया निवासी कमलावती देवी और सुसुवाही वार्ड में दुर्गाकुंड की रोशनी कुमारी शामिल हैं।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि 24 जनवरी को दोनों रवाना होंगी। 25 को दिल्ली में रुकेंगी। इनके रहने, खाने पीने का पूरा प्रबंध किया गया है। 26 जनवरी को परेड कार्यक्रम में शामिल होंगी।
कमलावती ने बताया कि पहली बार जब नगर स्वास्थ्य अधिकारी का फोन आया तो विश्वास नहीं हुआ। परिवार के लोग और आस पास के लोग काफी खुश हैं। रोशनी ने बताया कि पहली बार इस प्रकार के कार्यक्रम में जाने का मौका मिला है। हर बार टीवी पर परेड देखती थी। पूरा परिवार बहुत खुश है। मेहनत करने वालों को इस प्रकार सम्मान मिलेगा यह सोचा नहीं था।
इसे भी पढ़ें, Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस समारोह की खास अतिथि होंगी ये दो महिला सफाई कर्मी, 100 सफाईकर्मियों को बुलाया
बेहतर कार्य के लिए हुआ चयन
नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सरकार की ओर से बेहतर काम करने वाली दो महिला सफाई कर्मियों का नाम मांगा गया था। रोशनी का शहर और कमलावती का देहात क्षेत्र से चयन हुआ है।
[ad_2]
Source link