Rishikesh: एम्स के दो एंबुलेंस यूनियनों की होड़ में मरीज की मौत, सड़क पर रोते- बिलखते रहे परिजन

[ad_1]

AIIMS Rishikesh Patient died Due to competition between two ambulance unions Uttarakhand news in hindi

aiims rishikesh
– फोटो : amar ujala

विस्तार

एम्स के दो एंबुलेंस यूनियनों के बीच होड़ के चलते एक पेशेंट की मौत हो गई है दोनों यूनियनों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। ऋषिकेश एंबुलेंस यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि मरीजों को लाने ले जाने के लिए दोनों यूनियनों के लिए एक दिन छोड़कर दूसरा दिन नियत किया गया है।

आज उनके लिए दिन नियत था, लेकिन जय गुरुदेव यूनियन ने एम्स से एक मरीज को उठाया जो कई दिनों से एम्स में भर्ती था। ऑक्सीजन सपोर्ट रखे गए मरीज को पटियाला ले जाना था, लेकिन जय गुरुदेव एंबुलेंस यूनियन ने मरीज को बिना ऑक्सीजन वाली एंबुलेंस में शिफ्ट किया था।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand News:  चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर गिरी बिजली, ट्रैकिंग के लिए गए दो युवक झुलसे

अचानक वहां पहुंचे ऋषिकेश एंबुलेंस के पदाधिकारियों ने जब इसका विरोध जताया तो दोनों में विवाद हो गया। मरीज की मौत से परिजन सड़क पर बिलखते रहे। आसपास के लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं दूसरी तरफ ऋषिकेश एंबुलेंस सेवा यूनियन के पदाधिकारी ने गुरुदेव एंबुलेंस यूनियन की एक महिला पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *