[ad_1]

– फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
दिल्ली के एक युवक व युवती को गंगा नदी में प्री-वेडिंग शूट कराना इतना भारी पड़ गया कि जान पर बन आई। टापू पर शूट के दौरान गंगा का अचानकजलस्तर बढ़ने से युवक-युवती नदी में फंस गए। इस दौरान पैर फिसलने से युवक पानी में डूबने के कारण बेहोश हो गया। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर दोनों की जान बचाई है।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी। जिसमें बताया कि सिंगटाली पुल के समीप प्री-वेडिंग शूट के लिए दिल्ली से आए युवक-युवती गंगा में डूब रहे हैं। जिनके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
सूचना पर तत्काल ब्यासी पोस्ट से टीम कमांडर दीपक नेगी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। बताया कि दिल्ली निवासी मानस (27) पुत्र मुकेश खेड़ा व अंजली पुत्री नवीन अनेजा अपनी शादी से पूर्व प्री-वेडिंग शूट के लिए ब्यासी पहुंचे थे।
New Year 2024: जश्न के लिए औली तैयार…सभी होटल और होम स्टे हुए फुल, खूबसूरत वादियों का उठा रहे लुत्फ
[ad_2]
Source link