Rishikesh: सनकी दामाद… सास को पहले बहाने से अपने घर ले गया फिर मुंह में कपड़ा ठूंस कर लोहे की रॉड से पीटा

[ad_1]

son in law beat mother in law with iron rod Rishikesh Uttarakhand news in hindi

प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सनकी दामाद की हरकत ने परिवार सहित आसपास के लोगों को भी हिला कर रख दिया।  दामाद सास को बहाने से बुलाकर अपने घर ले गया। दामाद ने सास के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसे लोहे की रॉड से पीटा और गले में रस्सी डालकर दम घोंटने का प्रयास किया। सास किसी तरह मौके से अपनी जान बचाकर भागी।

पुलिस ने ससुर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पशुलोक विस्थापित की गली नंबर 9 निवासी प्रभुनाथ में पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका दामाद ओमप्रकाश पशुलोक विस्थापित की गली नंबर 2 में रहता है। बताया कि दोपहर में दामाद उनकी दुकान पर आया। उसने बताया कि उनकी बेटी (आरोपी की पत्नी) जीने से नीचे गिर गई है, उसको अस्पताल लेकर जाना है।

प्रभुदयाल ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी मुन्नी देवी को दामाद के साथ भेजा और स्वयं दुकान बंद करने लगे। बताया कि रास्ते में उनकी पत्नी बदहवास और खून से लथपथ मिली। पत्नी ने बताया कि दामाद उन्हें झूठ बोलकर अपने घर ले गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *