Rishikesh: 15 सितंबर से शुरू नहीं हो सकेगी राफ्टिंग, बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, पानी भी मटमैला

[ad_1]

Rishikesh News Ganga Water Level High River Rafting Not Possible from 15 September

ऋषिकेश में राफ्टिंग
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार


15 सितंबर से राफ्टिंग का इंतजार कर रहे शौकीनों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। गंगा का पानी मटमैला और जलस्तर अधिक होने के कारण राफ्टिंग का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है। 15 सितंबर को पर्यटन विभाग की टीम गंगा नदी का निरीक्षण करेगी। उसके बाद ही राफ्टिंग के संचालन को हरी झंडी मिलेगी। हर साल एक सितंबर से राफ्टिंग शुरू होती है, लेकिन इस साल गंगा का जलस्तर अधिक होने से अभी तक यह शुरू नहीं हो सकी है।

12 सितंबर को पर्यटन विभाग, गंगा नदी रीवर राफ्टिंग रोटेशन समिति, सिंचाई विभाग और आईटीबीपी के विभागीय अधिकारियों ने मरीन ड्राइव से लेकर तपोवन नीमबीच तक गंगा का निरीक्षण किया। दो राफ्ट और पांच सेफ्टी क्याक की मदद से टीम ने 24 किमी गंगा की रेकी की। टीम ने गंगा का जलस्तर के साथ ही विभिन्न रैपिड़ों का निरीक्षण किया। साहसिक पर्यटन खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि गंगा का जलस्तर अभी बढ़ा हुआ है।

Exclusive: उछालेगी गंगा की तेज धारा, पर्यटकों को ऐसे बचाएगा राफ्टिंग रेस्क्यू फोर्स का सुरक्षा घेरा

पानी बहुत मटमैला है। गंगा के लहरों में लकड़ी की डांटे बहकर आ रही हैं, जो सुरक्षात्मक दृष्टि से उचित नहीं है। मौसम विभाग की ओर से 16 सितंबर को येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते 15 सितंबर से गंगा में राफ्टिंग संचालित होना संभव नहीं है। 15 सितंबर को टीम एक बार फिर गंगा का निरीक्षण करेगी। उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *