[ad_1]

आरओ/एआरओ का परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। (फाइल फोटो)
– फोटो : प्रयागराज
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा बीते 11 फरवरी को आयोजित की गई समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा – 2023 से जुड़ी शिकायतों की जांच कराने का निर्णय लिया है।
इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक ने आदेश जारी कर दिया है। समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा – 2023 की शुचिता व पारदर्शिता के उद्देश्य में निर्णय लिया गया है कि परीक्षा के संबंध में प्राप्त शिकायतों का शासन स्तर पर परीक्षण किया जाएगा।
ये भी पढ़ें – UP Police Bharti: पेपर लीक होने के बाद यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द, योगी सरकार का बड़ा फैसला
ये भी पढ़ें – KGMU: पैसे दीजिए, मनमाफिक मिलेगी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट…केजीएमयू की मॉर्च्युरी में सौदेबाजी का घिनौना खेल उजागर
इस परीक्षा के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा इसकी शुचिता को प्रभावित करने वाले तथ्यों को संज्ञान में लाना चाहें तो वह अपना नाम तथा पूरा पता तथा साक्ष्यों सहित कार्मिक तथा नियुक्ति विभाग के ई-मेल आई.डी. – secyappoint@nic.in पर 27 फरवरी 2024 तक उपलब्ध करा सकते हैं।
[ad_2]
Source link