[ad_1]

दुर्घटना में मृत सिपाही अरूण सिंह
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर में बक्शा थाना पर तैनात सिपाही की मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब वह थाने पर खराब टैबलेट कम्प्यूटर को बनवाने के लिए बाइक से बाजार जा रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया गया है।
बाराबंकी जिले के ठठराही हैदरगढ़ निवासी अरुण सिंह (25) पुत्र अनिल सिंह दिसंबर 20019 से बक्शा थाने पर सिपाही तैनात थे। अरुण वहां पर कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य करते थे। वह सुबह थाने के खराब टैबलेट बनवाने के काम से नौपेड़वा बाजार गए थे।
[ad_2]
Source link