Roorkee: ई-रिक्शा चालक ने महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ी, वायरलेस सेट जमीन पर फेंका, गिरफ्तार

[ad_1]

उत्तराखंड पुलिस ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

उत्तराखंड पुलिस ( प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

ख़बर सुनें

नो पार्किंग में खड़ी ई-रिक्शा हटवाने पर चालक ने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। वहीं जब उसने टीम को सूचना देनी चाही तो आरोपी ने वायरलेस सेट छीनकर सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मंगलवार शाम रोडवेज बस अड्डे पर महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी कर रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर की ई-रिक्शा नो पार्किंग जोन में खड़ी मिली। ई-रिक्शा चालक को वहां से हटने के लिए कहा तो वह नहीं माना। आरोप है कि दोबारा कहने पर रिक्शा चालक ने महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता कर दी। साथ ही गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। उसने महिला कर्मी की वर्दी फाड़ दी।

ये भी पढ़ें…Dehradun News: विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे बर्खास्त कर्मचारियों की पुलिस से झड़प, दो महिला कर्मचारी गिरफ्तार

मामला बिगड़ता देख पुलिसकर्मी वायरलेस सेट पर सूचना देने लगी तो आरोपी ने सेट छीनकर सड़क पर फेंक दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग और अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर ई-रिक्शा चालक सलीम निवासी बिझौली कोतवाली मंगलौर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *