[ad_1]

पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन, भगवानपुर विधायक ममता राकेश समेत अन्य पदाधिकारियों ने ऊर्जा निगम की टीम को चेतावनी दी कि यदि अब गांव में आकर छापेमारी कर किसानों को परेशान किया गया तो उनका स्वागत लाठी डंडों से किया जाएगा।
गुस्साए कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऊर्जा निगम की टीम अलसुबह किसानों के घरों में घुसकर चेकिंग के नाम उनका शोषण कर रही है। जबकि आज तक किसी एक फैक्टरी पर छापा मारने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। जबकि इन फैक्टरियों पर करोड़ों रुपये बकाया है।
Haridwar: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस पर ‘वार’, कहा- मंदिर में माहौल खराब करना चाहते थे राहुल
आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम की टीम चेकिंग के नाम पर घर में मौजूद महिलाओं के साथ बदसलूकी कर रही है। अब अगर उनके साथ कुछ अभद्रता होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग के अधिकारियों की होगी।
[ad_2]
Source link