[ad_1]
Chamoli Accident : सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों में गिरी मैक्स, दो बरातियों की मौत और 10 घायल
बुधवार सुबह ग्राम मंडावली निवासी नरगिस (14) व इनायत (7) हाईवे पार कर दुकान से सामान लेने गई थीं। कुछ देर बाद सामान लेकर दोनों लौट रही थीं। दोनों हाईवे पर बने कट के पास पहुंची भी नहीं थी कि दिल्ली की ओर से तेज गति से आ रही एक कार अनियंत्रित हो गई और सीधे दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार हाईवे के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। कार की टक्कर से दोनों उछलकर विपरीत दिशा में जा गिरीं।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों की सहायता से गंभीर रूप से घायल हुई दोनों लड़कियों को रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
दिल्ली की ओर से आ रही कार किशोरियों को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर में घुसकर रुक गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेज आवाज के साथ ही धूल का गुबार उठा। इस धूल में एक बार को सड़क पर सामने की ओर दिखाई देना भी बंद हो गया।
हादसे के बाद दोनों चालक मौके से फरार हो गए। वहीं, यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस संबंध में साजिद निवासी मंडावली ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों किशोरियों को पहले टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही कार को कब्जे में ले लिया गया है। कार सवार की तलाश की जा रही है।
[ad_2]
Source link