[ad_1]

सटोरिये को पकड़ने गई पुलिस को लोगों ने घेरा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुड़की में सटोरिये को पकड़ने की गई पुलिस टीम को लोगों ने घेर लिया और धक्कामुक्की की। साथ ही सटोरिये को जबरन छुड़ा लिया और हंगामा किया। साथ ही पुलिस की वर्दी फाड़ने और गाड़ी में तोड़फोड़ करने का भी प्रयास किया।
किसी तरह पुलिसकर्मी जान बचाकर निकले और जानकारी कोतवाली पहुंचकर दी। वहीं, एसएसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंगलौर के मोहल्ला किला में पुलिस को बृहस्पतिवार की रात सूचना मिली थी कि एक युवक सट्टा खिलाने का काम कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मोहल्ले में पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।
[ad_2]
Source link