Roorkee News: मशीन की चपेट में आकर मजदूर की हुई मौत, कानों में लगी मिली मोबाइल की लीड

[ad_1]

Roorkee News Labourer dies after being hit by machine mobile lead found stuck in ears

मजदूर की मौत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


रुड़की के झबरेड़ा में सामान के पैकेट उठाने वाली मशीन के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने फैक्टरी पहुंचकर हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर स्थिति को संभाला।

जानकारी के अनुसार, झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बूढ़पुर नूरपुर गांव के समीप एक पेपर बनाने की फैक्टरी है। बूढ़पुर निवासी सोहित(22) इसी फैक्टरी में नौकरी करता था। सोमवार को उसकी रात की ड्यूटी चल रही थी। देर रात वह कानों में मोबाइल की लीड लगाकर कार्टन के पैकेट बिछाकर लेट गया। इसी दौरान पेपर के पैकेट उठाने वाली ट्रैक्स मशीन ने पैकेट उठाए तो मजदूर मशीन की चपेट में आकर उसके नीचे दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

मजदूर की मौत की सूचना उसके परिजनों को लगी तो फैक्टरी में घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए बूढ़पुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण फैक्टरी मालिक के खिलाफ कारवाई करने व उनसे वार्ता की जिद्द पर अड़े रहे।

Nainital Accident: जल जीवन मिशन पूरा हुआ…मगर खुद की जिंदगी खत्म, काम पूरा करने के बाद हल्द्वानी लौट रहे थे

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *