Rs 2000 Note Withdrawn: काला धन खपाने गुलाबी नोटों को लोग ऐसे लगा रहे ठिकाने, ज्वैलर्स को हो रहा तगड़ा मुनाफा

[ad_1]

Meerut News: Gold worth Rs seventy thousand is being purchased from pink notes

दो हजार का नोट
– फोटो : self

विस्तार

मेरठ दो हजार रुपये का गुलाबी नोट बंद करने की तैयारी के बीच काला धन खपाने के लिए अब सोने-चांदी की जमकर खरीदारी की जा रही है। सराफा कारोबारी भी इस माहौल का फायदा उठा रहे हैं। हाल यह है कि सोने का वर्तमान दाम 62,500 रुपये तोला तक है, इसके बावजूद गुलाबी नोट पर 70,000 रुपये तोला के दाम पर सोने की खरीद की गई। हालांकि 500 रुपये के नोट पर सोने का भाव 62,500 रुपये का ही रहा।

रविवार को ही सराफा बाजार में करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ। ऐसी ही स्थिति चांदी के मामले में रही। चांदी का भाव 74,000 हजार रुपये किलो रहा, लेकिन गुलाबी नोट पर इसे 80,000 रुपये किलो के भाव से खरीदा जा रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: आयशा को लेने आए थे ‘साजन’: विदाई से पहले दूल्हन ने खाया जहर, खबर सुन पड़ोसी ने भी दी जान; खाली हाथ लौटा शौहर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *