Rudrapur: बदमाशों ने दरोगा पर चढ़ाई बाइक, दोनों टांग टूटने से गंभीर घायल, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

[ad_1]

Bike riding miscreants mounted bike on inspector injured Rudrapur Uttarakhand news in hindi

उत्तरकाशी पुलिस (फाइल फोटो)
– फोटो : amar ujala

विस्तार


सिडकुल चौकी में तैनात दरोगा मोहन भट्ट पर बदमाश बाइक सवारों ने बाइक चढ़ा दी। दरोगा की दोनों टांग टूटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। मंगलवार रात दो बाइक सवारों ने मेट्रोपोलिस के नजदीक एक महिला से छीनाझपटी की थी। इसके बाद युवक नैनीताल हाईवे की तरफ फरार हो गए।

ये भी पढ़ें…Joshimath Landslide: दरार वाले 984 भवनों को बनाया जाएगा रहने लायक, बरसात के बाद शुरू होगा रेट्रोफिटिंग का काम

इधर सिडकुल चौक में तैनात पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस बाइक सवारों को पकड़ने के लिए मुस्तैद हो गई। तब तक सामने से आए बाइक सवार दो युवकों ने दरोगा मोहन भट्ट पर बाइक चढ़ा उन्हें घायल कर दिया। उनका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *