Rumour: तहलका मचाने आ रही Kia Sonet facelift, दिसंबर 2023 में होगी लॉन्च!

[ad_1]

Kia Sonet facelift : दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी किआ मोटर सोनेट फेसलिफ्ट को बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में जुटी हुई है. हालांकि, कंपनी की ओर से फिलहाल इसकी लॉन्चिंग डेट का ऐलान नहीं किया गया है. संभावना है कि कंपनी अपनी नई फेसलिफ्ट कार सोनेट एसयूवी को अगले साल जनवरी में लॉन्च कर सकती है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट्स में अफवाह यह भी है कि किआ मोटर अपनी सोनेट फेसलिफ्ट कार को दिसंबर 2023 में ही लॉन्च कर देगी. जबकि, वास्तविकता यह है कि किआ मोटर दिसंबर में सोनेट फेसलिफ्ट का वैश्विक बाजार में अनावरण करेगी. हालांकि, अफवाह में यह भी कहा जा रहा है कि दिसंबर 2023 में ही किआ मोटर इसकी कीमतों का भी खुलासा कर देगी.

किआ सोनेट फेसलिफ्ट के डिजाइन में बदलाव

बताते चलें कि किआ मोटर ने अगस्त 2020 में अपनी मॉडल सोनेट की वैश्विक स्तर पर शुरुआत की थी. अब कंपनी ने इसके डिजाइन में बदलाव करने का फैसला किया है. इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को नए हेडलैंप क्लस्टर और एलईडी लाइट बार से जुड़े टेललाइट्स के एक नए सेट के साथ फ्रंट के कवर में बदलाव किया जा सकता है. इसके अलावा, इसमें एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्विचगियर भी मिल सकता है. कार को स्टैंडर्ड के तौर पर इस कार में 6-एयरबैग और टॉप वेरिएंट को एडीएएस तकनीक से लैस किया जा सकता है. इसके साथ ही, इसमें डीआरएल को नया ट्रीटमेंट दिया जाएगा. फ्रंट बंपर में भी मामूली सा अपडेट देखने को मिल सकता है. अलॉय व्हील्स का लुक भी डुअलटोन होगा, जो दिखने में मौजूदा व्हील्स से बेहतर हैं. वहीं, इसके बैक साइड की बात करें तो, ये नई सेल्टोस से काफी मिलती-जुलती है.

इसमें कनेक्टेड टेल-लैंप ट्रीटमेंट के साथ नया मोटा बंपर भी है. ये नए रैपअराउंड टेल-लैंप बड़े हैं और पीछे की स्टाइल को काफी ज्यादा अग्रेसिव लुक देते हैं. जैसा कि पहले ही खुलासा हो चुका है, अपने नए अवतार में सॉनेट के इंटीरियर को नए कलर, नए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ-साथ एक नया सेंटर कंसोल भी मिलेगा. जो बटनों के ढेर को बदल देगा.

किआ सोनेट का इंजन

अब अगर हम किआ सोनेट फेसलिफ्ट के इंजन की बात करें तो, इसमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. यानि कि मौजूदा 1.2 L एस्पिरेटेड पेट्रोल फ्लैगशिप टर्बो पेट्रोल यूनिट और 1.5 L डीजल के साथ बरकरार रहेगा. अपने मौजूदा स्वरूप में सोनेट एक पॉपुलर कार बनी हुई है, लेकिन इसे कड़ी टक्कर मिल रही है. क्योंकि इस सेगमेंट में नई हुंडई वेन्यू के साथ-साथ, नई टाटा नेक्सन के साथ और भी कई राइवल्स की लॉन्चिंग हो चुकी है. मौजूदा समय में सोनेट बिक्री के मामले में सेल्टोस से पीछे है, लेकिन 4 मीटर से कम वाले सेगमेंट में अपने आप में एक बड़ी विक्रेता बनकर बैठी है.

किआ सोनेट पावरट्रेन

किआ सोनेट फेसलिफ्ट के लिए पावरट्रेन विकल्प मौजूदा मॉडल से लिए जाने की उम्मीद है. इनमें 1.2-लीटर NA पेट्रोल मोटर, 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल मिल शामिल है. टाटा नेक्सन , मारुति ब्रेजा और हुंडई वेन्यू के इस अपडेट प्रतिद्वंद्वी की कीमतें इस साल के अंत में सामने आएंगी.

किआ सोनेट के फीचर्स

हालांकि, कई मौजूदा फीचर्स बरकरार रहेंगे. जिसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-स्पीकर बोस ऑडियो सिस्टम, यूवीओ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वॉयस कमांड, वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें, एक एयर प्यूरीफायर, 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस फीचर्स शामिल हैं. इसके अलावा वायरलेस फोन चार्जर, ट्रैक्शन कंट्रोल, ड्राइव मोड, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम देखने को मिलेगा.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *