[ad_1]
Russia Ukraine War : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि रूस, अमेरिका के साथ बची इकलौती परमाणु संधि को भी सस्पेंड कर रहा है. यह संधि दोनों पक्षों के सामरिक परमाणु हथियारों को सीमित करने को लेकर है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इस बाबत खबर दी है.
खबरों की मानें तो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस उस संधि में अपनी भागीदारी सस्पेंड कर रहा है जिसका उद्देश्य परमाणु हथियारों के विस्तार पर रोक लगाना है. यहां चर्चा कर दें कि तथाकथित ‘न्यू स्टार्ट’ (नयी सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि) संधि पर 2010 में रूस और अमेरिका ने हस्ताक्षर किये थे.
अपने संबोधन में क्या कहा पुतिन ने
इस संधि की बात करें तो यह दोनों देशों द्वारा तैनात किये जा सकने वाले लंबी दूरी के परमाणु मुखास्त्रों की संख्या को सीमित करती है और परमाणु हथियार ले जाने में समक्ष मिसाइल के उपयोग को सीमित करता है. पुतिन ने मंगलवार को अपने संबोधन में कहा कि रूस अभी संधि से पूरी तरह से नहीं हट रहा है. यदि अमेरिका परमाणु हथियार परीक्षण फिर से शुरू करता है, तो रूस को भी ऐसा करने के लिए तैयार रहना चाहिए.
भाषा इनपुट के साथ
[ad_2]
Source link